नासिक में टेम्पो की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, 11 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को टमाटर से लदे एक टेम्पो की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर चांदवाड़ तालुका के सोग्रास फाटा में हुई।

मृतक की पहचान अक्षय रमेश महाले के रूप में हुई है। घायल हुए 11 लोगों में एक छात्र की मां भी शामिल है।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों ने उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं