By रेनू तिवारी | Feb 28, 2023
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ सोमवार को रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया।