हिमाचल प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार! 4079 करोड़ का नुकसान, अब तक 370 लोगों की मौत, 41 अब भी लापता

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2025

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 7 सितंबर तक भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से 4,079 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 366 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इन 366 लोगों में से 203 लोगों की मौत बारिश से संबंधित घटनाओं में हुई, जिनमें 42 मौतें भूस्खलन में, 17 बादल फटने और नौ अचानक बाढ़ में हुईं। 41 लोग अभी भी लापता हैं और दुर्घटनाओं में 163 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: शिल्पा-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ धोखाधड़ी का नया संकट, EOW ने पूछताछ के लिए बुलाया, मुश्किलें फिर बढ़ीं

इसके अलावा ताजा घटना में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड इलाके में भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिले की घाटू पंचायत के शरमानी गांव में सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने मंगलवार को बताया कि एक शव बरामद कर लिया गया है और चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मृतक की पहचान शिव राम की पत्नी बरसीती देवी के रूप में हुई है, जबकि चुन्नी लाल, अंजू, जागृति और पुपेश अब भी लापता हैं। गांव में तलाश अभियान जारी है। धर्म दास, उनकी पत्नी कला देवी और शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Vaidyanath Jyotirlinga: महादेव के वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का अनोखा इतिहास, रावण से जुड़ी है कहानी

ग्रामीणों ने उन्हें निरमंड के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान ने बताया कि प्रशासन और उप-मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय को इस त्रासदी की सूचना दे दी गई है और ग्रामीण रात से ही तलाश और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मानसून की शुरुआत यानी 20 जून से आठ सितंबर तक राज्य में वर्षाजनित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 370 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इन 370 मौतों में से 205 वर्षाजनित घटनाओं के कारण हुईं, जिनमें 43 मौतें भूस्खलन से, 17 बादल फटने से और नौ अचानक आई बाढ़ से हुईं।कुल्लू में सोमवार तक भूस्खलन की 22 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 15 लोगों की जान गई है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार