बच्चे को कार में छोड़कर काम पर गया पिता, 1 साल के मासूम की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

मेबेन (अमेरिका)। उत्तर कैरोलाइना में एक पिता अपने बच्चे को कार में गर्मी में छोड़कर काम पर चला गया और जब वह लौटा तो उसे बच्चा मृत मिला। मेबेन पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों को एक विनिर्माण संयंत्र से किसी को दिल का दौरा पड़ने के बारे में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: भूंकप के झटकों से हिला दक्षिणी ईरान, 5 लोगों की हुई मौत, 44 घायल

पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी पहुंचे तो सीपीआर दी जा रही थी लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस बच्चे का पिता संयंत्र में काम करता है और वह बच्चे को कार में छोड़कर चला गया था। जांचकर्ताओं को अभी यह नहीं पता चला है कि बच्चा कितनी देर कार में रहा। पुलिस ने बच्चे या पिता का नाम जाहिर नहीं किया है। शुक्रवार दोपहर तक कोई आरोप नहीं लगाए गए और जांच चल रही है। मेबेन उत्तरी कैरोलाइना राज्य की राजधानी रैलीघ से करीब 70 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर