पंच-होल डिस्प्ले और 5G के साथ लॉन्च हुए OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro, जानें सभी फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस के इन फोन्स का लोगों को काफी इंतजार था। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कंपनी ने ऑनलाइन लॉन्च इवेंट आयोजित किया। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स 5G नेटवर्क सपोर्ट और पंच-होल डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किए गए हैं। आइये जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

OnePlus 8 के स्पेसिफिकेशन

- OnePlus 8 में 6.55 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 

- फोन में पंच-होल स्क्रीन 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है।

- यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट के साथ दिया गया है। 

- फोन Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है।

- हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी (OIS और EIS), 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

- इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा, ऑटो-फोकस और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स के साथ दिया गया है। 

- स्टोरेज के लिए 256 जीबी तक विकल्प मिलता है।

- फोन में 4300mAh बैटरी है। बैटरी रैप चार्ज 30T टेक्नॉलजी सपॉर्ट करती है। 

- फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। 

- इस हैंडसेट में हैप्टिक वाइब्रेशन 2.0 टेक्नॉलजी भी है।

OnePlus 8 Pro के स्पेसिफिकेशन

- वनप्लस 8 प्रो में 6.78 इंच स्क्रीन क्यूएचडी+ स्क्रीन है। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में एक कंफर्ट ज़ोन फीचर है। 

- वनप्लस 8 प्रो कंपनी के ऑक्सीजन ओएस पर चलता है। 

- फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 3x टेलिफोटो कैमरा (30X डिजिटल जूम OIS) व एक कलर फिल्टर कैमरा दिया है।

- इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा, ऑटो-फोकस और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स के साथ दिया गया है। 

- वनप्लस 8 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है।

- फोन में अधिकतम 12 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। 

- फोन में 4510mAh बैटरी दी गई है जो रैप चार्ज 30टी व रैप चार्ज 30 वायरलेस सपॉर्ट करती है। वनप्लस का दावा है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। 

- कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें भी USB Type C, NFC, WiFi 6 जैसी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नए GST दर के बाद महंगे हुए ये स्मार्टफोन, जानिए डिटेल

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 कीमत और उपलब्धता

वनप्लस  8 

8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 699 डॉलर (करीब 53,000 रुपये) है। वहीं, 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 डॉलर (करीब 60,600 रुपये) है।

वनप्लस 8 प्रो 

8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 899 डॉलर (करीब 68,200 रुपये) व 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 डॉलर (करीब 75,800 रुपये) है।

वनप्लस और वनप्लस 8 प्रो की सेल Oneplus.com 29 अप्रैल को नॉर्थ अमेरिका में शुरू होगी। यूरोप में फोन की प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि भारत में ये दोनों फोन कब आएंगे और इनकी कीमत क्या होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

आग में घी न डालें: Kangana Ranaut ने Hrithik Roshan को दी नसीहत, Saba Azad का भी किया जिक्र

Donald Trump का दावा, ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए Israel भी नए समझौते को तैयार

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी