ओएनजीसी ने अरब सागर में तेल, गैस की खोज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2018

नयी दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) ने अरब सागर में स्थित अपने प्रमुख फील्ड मुंबई हाई में तेल एवं गैस के नए स्रोतों की खोज की है। इसे बड़ी उपलब्धि बताया गया है। लोकसभा में प्रश्नों के लिखित जवाब में प्रधान ने कहा था कि यह खोज मुंबई हाई फील्ड के पश्चिम में स्थित कुएं डब्ल्यूओ-24-3 (डब्ल्यूओ-24-सी) में की गयी है। हालांकि संसद में आज अवकाश है लेकिन इस उत्तर को लोकसभा की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘खुदाई के दौरान प्राप्त आंकड़े के आधार पर नौ क्षेत्रों को चिन्हित किया गया और उसके परीक्षण से तेल : गैस का प्रवाह दिखा।

खोज से यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में करीब 2.97 करोड़ टन तेल एवं तेल समरूप गैस का भंडार है। मुंबई हाई देश का सबसे बड़ा तेल फील्ड है। वहां से फिलहाल 205,000 बैरल तेल प्रतिदिन (एक करोड़ टन सालाना से थोड़ा अधिक) उत्पादन हो रहा है। नई खोज से उत्पादन दो साल से कम समय में होने की संभावना है। ओएनजीसी ने 2016-17 में 2.55 करोड़ टन तेल का उत्पादन किया जिसके 2019-20 में 2.8 से 2.9 करोड़ टन पहुंच जाने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम

Vijay Hazare Trophy में 14 साल के वैभव की बिजली जैसी पारी: 84 गेंदों में 190 रन, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत