Mumbai High में ONGC के गैस प्लेटफॉर्म पर आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 13, 2026

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के मुंबई तट के पास स्थित एक तेल प्लेटफॉर्म पर आग लग गई, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह एनक्यूजी प्लेटफॉर्म के प्रोसेस गैस कंप्रेसर सी (पीजीसी-सी) में गैस कूलर का एक हिस्सा फटने के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि पास में स्थित एनक्यूओ प्लेटफॉर्म के कर्मचारियों ने एक घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद उस पर काबू पा लिया गया।

यह देश का सबसे बड़ा, समुद्र में स्थित तेल क्षेत्र है और घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। इस तेल क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें मुंबई हाई उत्तर (एमएचएन) और मुंबई हाई दक्षिण (एमएचएस) शामिल हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने आग लगने की घटना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इससे परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

एनक्यूओ प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन 40,000 बैरल से अधिक कच्चे तेल का प्रसंस्करण होता है। कच्चे तेल का इस्तेमाल पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में किया जाता है। मौजूदा तेल कीमतों के हिसाब से, यदि यह प्लेटफॉर्म बंद हो जाता है, तो ओएनजीसी को प्रतिदिन चार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Ravichandran Ashwin बोले New Zealand सीरीज में Bhuvneshwar Kumar को मिला मेहनत का फल

Delhi Capitals ने Yuvraj Singh को बनाया बैटिंग कोच, Sourav Ganguly के साथ करेंगे काम

Nirmala Sitharaman ने Union Budget से पहले LTCG और STT बदलावों पर बयान देने से किया इनकार

L Murugan ने मंत्री पद और Rajya Sabha से दिया इस्तीफा, पीएम को पत्र लिख बताई मन की बात