सोनिया गांधी ने हुड्डा से की बात, शैलजा ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस बनाएगी सरकार

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

जींद। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान देखने के बाद कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बात की है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में किसी को भी बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।

शैलजा ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए प्रदेश में तो कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि हरियामा में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार है। ऐसे में जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद हमें दो और हमारा समर्थन प्राप्त करो। कांग्रेस से खफा चल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपना समर्थन दुष्यंत चौटाला को दिया हुआ था। ऐसे में कांग्रेस तंवर से बातचीत कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा