Hair Care Tips: बेजान बालों में नई जान फूंक देगा प्याज का हेयर सीरम, ऐसे करें इस्तेमाल

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2023

गर्मी के मौसम में धूप, धूल और पसीने से बालों को बहुत नुकसान पहुंचता है। स्कैल्प में पसीना आने की वजह से बालों का झड़ना, खुजली और डैंड्रफ आदि की समस्या होने लगती है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट, शैंपू और हेयर मास्क आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन हेयर प्रोडक्ट को खरीदना सभी लोगों के बस की बात नहीं है। क्योंकि यह प्रोडक्ट काफी महंगे होते हैं।

प्याज के सीरम को आप अपने बालों में आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे, घने और मजबूत बनेंगे। गर्मियों में अगर आप 10-12 दिन लगातार इस नुस्खे को ट्राई करते हैं। तो आपको 10 से 12 दिन के अंदर हैरान करने वाला रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं प्याज का सीरम बनाने की विधि के बारे में और इसके फायदे के बारे में...

प्याज का सीरम बनाने की सामग्री

प्याज- 2 से 3 पीस

पानी- 1 गिलास

चाय की पत्ती- 2 से 3 चम्मच

ऐसे बनाएं प्याज का सीरम

प्याज का सीरम बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म कर लें।

प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 

अब गर्म हो रहे पानी में 3 चम्मच चायपत्ती डालकर उबालें।

जब उसमें उबाल आ जाएं तो इसमें प्याज की स्लाइस उसमें डाल दें।

अब प्याज और चायपत्ती वाले पानी को 10-15 मिनट के लिए उबाल लें।

अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 

जब यह ठंडा हो जाए तो तो छलनी की मदद से इसे छान लें। 

इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में रखकर फ्रिज में स्टोर कर लें।

बालों में शैंपू करने के बाद आप इस हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।

प्याज के सीरम के फायदे

प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह स्कैल्प पर होने वाले संक्रमण को सही करने में सहायक होते हैं।

हेयर सीरम के पोषक तत्व सफेद बालों को काला करने में मदद करती हैं।

प्याज के सीरम में सल्फर की मात्रा मौजूद होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के साथ ही नए बालों को उगाने में मदद करता है।

प्याज का सीरम स्कैल्प का पोषण देकर दोमुहे बालों से भी निजात पा सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत