तमिलनाडु में ऑनलाइन जुआ खेलने पर होगी दो साल के कारावास की सजा,लगेगा जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में, ऑनलाइन जुआ खेलने पर प्रतिबंध लगाने के लिये बृहस्पतिवार को एक संशोधन विधेयक पेश किया गया, जिसके अनुसार ताश जैसे ऑनलाइन खेलों के जरिये जुआ खेलने वालों को दो साल की कैद या 10 हजार रुपये के जुर्माने अथवा दोनों की सजा सुनाई जा सकती है। यह विधेयक 20 नवंबर 2020 को लाए गए एक अध्यादेश की जगह लाया गया है।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन के संबंध में ट्वीट भारत को बदनाम करने की साजिश : फडणवीस

विधेयक में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर या किसी अन्य संचार उपकरण या साधन से ताश या इसके जैसे ऑनलाइन गेम के जरिये जुआ नहीं खेल पाएगा। विधेयक में कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों को दो साल की कैद या 10 हजार रुपये के जुर्माने अथवा दोनों की सजा सुनाई जा सकती है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा