कोविड के दौर में प्रकृति की थीम पर पूरे भारत से ऑनलाइन आए प्रतिभागियों ने बनाए जीवन की जीवटता के चित्र

By दिनेश शुक्ल | May 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौरी शिल्प केन्द्र द्वारा कोविड काल के दौरान लोगों के जीवन में रंग भरने के लिए रविवार को ऑल इंडिया ऑनलाइन निःशुल्क पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। गौरी शिल्प केंद्र भोपाल विगत 20 वर्षों से लोगों को कला के क्षेत्र में अपना निःशुल्क योगदान देती आ रही है। आज की प्रतियोगिता भी पूर्णतः निःशुल्क रही जिसकी थीम प्रकृति को लेकर रखी गई। गौरी शिल्प केन्द्र ने प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाने हेतु आगामी बुधवार 12 मई को ऑनलाइन पुरस्कार वितरण एवं प्रतियोगिता प्रदर्शनी समारोह का आयोजन भी किया है। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का पुरस्कारों के लिए चयन विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ पैनलिस्टों द्वारा किया जाएगा।  

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पाँच जिलों में प्रारंभ होंगे सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर, लगेंगे 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष रुप से जज पैनल के सदस्य भी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुल सचिव अविनाश बाजपेई, दयाल बाग विश्वविद्यालय आगरा से मल्टीमीडिया विभाग के प्रोफेसर अमित जौहरी, प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क से मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ दिनेश शुक्ल, मारवाड़ी विश्वविद्यालय राजकोट से  डॉ. प्रो. रचना चौधरी, ज्ञानगंगा इंजिनियरिंग कालेज जबलपुर से प्रोफेसर शालिनी वैश्य व ग्वालियर से वरिष्ठ आर्टिस्ट प्रीति उपस्थित रही।

प्रमुख खबरें

Special Date पर पाएं बेहद Glamorous लुक, ट्राय करें ये लेटेस्ट Heart Print Dress डिजाइंस

“जेवर से विश्व बाजार तक उत्तर प्रदेश की नई उड़ान, कार्गो सेवाओं का शुभारंभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि”

सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी आदित्यनाथ

Congress का Amit Shah पर बड़ा हमला: लोकतंत्र बर्बाद कर रहे, MPs तोड़ने में जुटे