कोरोना लॉकडाउन में पुलिस अधिकारीयों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, वेबीनार के जरिए 52 जिलों के 104 उप निरीक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

By दिनेश शुक्ल | May 31, 2020

भोपाल। लॉक डाउन के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा की पहल पर मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौंरी  द्वारा "सायबर क्राइम एंड इलेक्ट्रॉनिक एवीडेंस लीगल इश्यू" विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला (वेबीनार) आयोजित की गई।  इस वेबीनार के माध्यम से प्रदेश के सभी  52 जिलों के  104 उप निरीक्षकों को खासतौर पर सायबर अपराध व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से संबंधित बारीकियाँ सिखाईं गईं। साथ ही ऑन लाइन ठगी व सायबर अपराध से जुड़ीं विवेचनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी वेबीनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा दीं गईं।

पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौंरी में शनिवार को आयोजित हुई इस वेबीनार का शुभारंभ ज्यूडीशियल ऑफीसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जबलपुर के उप संचालक एवं एडीजे यशपाल सिंह के व्याख्यान के साथ हुआ। वेबीनार में पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के सहायक पुलिस महानिरीक्षक मलय जैन व श्रीमती निमिषा पांडेय व पुलिस अकादमी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि पांडेय ने भी प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे