Blood Moon 2026 Live: घर बैठे देखें चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, यहां मिलेगा Online Watch Link

By एकता | Mar 03, 2026

आज 3 मार्च को दुनिया भर के खगोल प्रेमी एक शानदार खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे। आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चांद पूरी तरह काला होने के बजाय तांबे जैसा गहरा लाल या नारंगी दिखाई देता है। यह स्थिति तब बनती है जब पृथ्वी, सूरज और चांद के बिल्कुल बीच में आ जाती है और उसकी छाया चांद को ढक लेती है। दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी का वातावरण सूरज की रोशनी को फिल्टर करके चांद तक पहुंचाता है, जिससे वह चमकीले लाल रंग में रंगा नजर आता है। अगर आप इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर घर बैठे देखना चाहते हैं, तो हमने इस लेख में 'लाइव वॉच लिंक' भी शामिल किया है ताकि आप एक पल भी मिस न करें।

 

इसे भी पढ़ें: Blood Moon 2026 । आज रात ब्लड मून से आसमान होगा लाल, ऐसे फोन में कैप्चर करें ये नजारा


भारत में शाम 4:34 से दिखेगा 'ब्लड मून' का असली जादू

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज के चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया दोपहर 3:20 बजे से ही शुरू हो जाएगी, लेकिन भारत में इसका असली और खूबसूरत असर सूर्यास्त के बाद ही दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना का सबसे खास हिस्सा यानी 'पूर्ण ग्रहण' शाम 4:34 बजे शुरू होगा, जो करीब 58 मिनट तक चलेगा और शाम 5:33 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद ग्रहण धीरे-धीरे कम होना शुरू होगा और शाम 6:48 बजे यह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।


आज शाम को यह 'टोटल फेज' लगभग 58 मिनट तक रहेगा, जो देखने में काफी शानदार होगा। जहां ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका में यह पूरी तरह साफ दिखाई देगा, वहीं भारत में इसका आखिरी हिस्सा देखा जा सकेगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और बंगाल में यह नजारा देश के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा बेहतर और स्पष्ट दिखेगा।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan 2026 Special । वर्किंग वुमन के लिए इफ्तार हुआ आसान, सेहरी में करें ये तैयारी, शाम को मिनटों में बनेगा चिकन

Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Rajya Sabha की सभी सीटों पर जीत का दावा, 5 मार्च को नामांकन

Iran जंग में व्यस्त थी दुनिया, चुपचाप तहलका मचा गए भारत-रूस

Priyanka Chopra की Emotional Wish! काश मेरे पापा निक और मालती से मिल पाते, वे निक को ही मेरे लिए चुनते