सिर्फ 23 मिनट ही काफी थे... जब भुज में पाकिस्तान के खिलाफ राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार

By अंकित सिंह | May 16, 2025

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों के जवानों से मिलने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज पहुंचे और भुज रुद्र माता एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया। स्मृतिवन जाने से पहले वे वहां सेना के जवानों से मिले। स्मृतिवन 2001 के भूकंप में जान गंवाने वालों की याद में बनाया गया स्मारक है। वहीं, भुज एयर बेस पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भुज 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का गवाह था और आज फिर यह पाकिस्तान के खिलाफ हमारी जीत का गवाह बना है। मुझे यहां उपस्थित होकर गर्व महसूस हो रहा है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। भारतीय वायुसेना के लिए, सिर्फ 23 मिनट काफी थे, पाकिस्तान की सरज़मीं पर पल रहे आतंक के अजगर को कुचलने के लिए। मैं यह कहूं तो गलत नहीं होगा, कि जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों का निपटारा कर दिया। आपने दुश्मन की सीमा के भीतर जाकर जो मिसाइल गिराए, उसकी गूँज पूरी दुनिया ने सुनी। और वास्तव में वह गूँज, सिर्फ मिसाइल की ही नहीं थी, वह गूँज आपके शौर्य और भारत के पराक्रम की थी। 

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना ने जो प्रभावी भूमिका निभाई है, उसकी सराहना इस देश में ही नहीं दूसरे देशों में भी हो रही है। आपने इस ऑपरेशन में न केवल दुश्मन को dominate किया है बल्कि उन्हें decimate करने में भी कामयाबी हासिल की है। आतंकवाद के ख़िलाफ़ चलाये गए इस अभियान को हमारी वायुसेना का नेतृत्वकर्ता ने किया। हमारी एयरफोर्स एक ऐसी ‘स्काइफ़ोर्स’ है, जिसने अपने शौर्य, पराक्रम और प्रताप से आसमान की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छू लिया है। 

इसे भी पढ़ें: IAEA के दायित्वों और जिम्मेदारियों की कोई समझ नहीं, राजनाथ सिंह परमाणु हथियारों पर बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची

राजनाथ ने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुँच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम है। पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद, आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया; बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन एयरफोर्स ने केवल पराक्रम ही नहीं दिखाया है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने प्रमाण भी दिया है। प्रमाण इस बात का कि अब भारत की युद्ध नीति और तकनीकी दोनों बदल चुकी है। आपने नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। 

प्रमुख खबरें

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक

Asian Games: 10m Air Rifle Team स्पर्धा में भारत ने जीता Silver Medal

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan

Thanjavur के Brihadeeswarar Temple के शिखर की परछाई जमीन पर क्यों नहीं पड़ती