21 तेल, गैस ब्लॉकों के लिए केवल तीन ने लगाई बोलियां; वेदांता, RIL नहीं हुई शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली। भारत के 21 तेल और गैस ब्लॉक के लिये बोली के ताजा दौर में केवल तीन बोलीदाता सामने आये हैं। इनमें से दो सावजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) हैं। मुक्त क्षेत्र लाइसेंस नीति (ओएएलपी) बोली दौर-6 के तहत खोज एवं उत्पादन के लिये कुल 21 ब्लॉक या क्षेत्र की पेशकश की गयी थी। इसके लिये बोली जमा करने का समय छह अक्टूबर को समाप्त हो गया। पेश किये गये ब्लॉक के लिये प्राप्त बोली के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसारओएनजीसी और ओआईएल के अलावा एकमात्र सन पेट्रोकेमिकल्स ने बोली लगायी है।

इसे भी पढ़ें: गेमिंग के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत कर रहे हैं बिहार के Technocrats

पिछले पांच दौर की ओएएलपी बोलियों में 105 ब्लॉक के लिये बोलियां लगायी गयी थी। इसमें से वेदांता लि. 51 क्षेत्रों के लिये बोली लगायी। ओआईएल ने 25 और ओएनजीसी ने 24 ब्लॉक हासिल किये। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के संयुक्त उद्यम को एक ब्लॉक मिला था। इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन, गेल, बीआरपीएल और एचओईसी भी एक-एक ब्लॉक हासिल करने में सफल रहीं। ओएएलपी-6 के तहत पेश 21 ब्लॉक 11 अवसादी बेसिन में फैले हैं। ये नौ राज्यों में 35,346 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हैं। इनमें से 15 ब्लॉक जमीन पर, चार छिछले जल-क्षेत्र और दो गहरे जल क्षेत्र में स्थित हैं।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा