केवल भाजपा नीत गठबंधन ही पंजाब का विकास सुनिश्चित कर सकता है: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

कपूरथला (पंजाब)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को पंजाब के लोगों से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन को सत्ता में लाने की अपील की। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा नीत सरकार ही इस सीमावर्ती राज्य का सर्वांगीण विकास और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की लोगों से अपील करते हुए आश्वस्त किया कि अगले पांच वर्षों में पंजाब की अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। स्मृति ईरानी ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिये बगैर कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान गये थे और दावा किया था कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके अच्छे मित्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने पाकिस्तानी थल सेना के प्रमुख जनरल बाजवा को गले भी लगाया था और ऐसा कर भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया था। मंत्री ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत