एग्जिट पोल सामने आने पर बोले शिवराज, पूर्ण बहुमत से बनेगी BJP की सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2018

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

सिंह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है। एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, ‘अबकी बार 200 पार।’ इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।

यहां देखें वीडियो: 

प्रमुख खबरें

Delhi Police का Operation Cyber Clean: 40 करोड़ के Online Fraud का पर्दाफाश, 89 अपराधी शिकंजे में

Team India की T20 कप्तानी पर Ricky Ponting की भविष्यवाणी, बोले- Shreyas Iyer हैं सबसे बड़े दावेदार

नया Air Cooler खरीदने की है Planning? इन 5 गलतियों से बचें, वरना पैसा हो जाएगा Waste

NEET-UG Re-exam से पहले Dharmendra Pradhan का बड़ा एक्शन, Fake Telegram चैनलों पर होगी कड़ी कार्रवाई