Tamil Nadu में केवल विकास की राजनीति ही चलेगी: Chief Minister Stalin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को मदुरै में वीरमंगई वेलु नाचियार फ्लाईओवर का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी सरकार विकास की राजनीति पर केंद्रित है, जबकि अन्य दल एक अलग तरह की राजनीति में संलग्न हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पेरियार की धरती पर विभाजनकारी राजनीति नहीं चलेगी।

अट्ठारहवीं शताब्दी की शिवगंगा की रानी वेलु नाचियार को व्यापक रूप से, 1772 में उनके पति की हत्या के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाली पहली भारतीय रानी के रूप में जाना जाता है।

बाद में शासन के द्रविड़ मॉडल का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्टालिन ने दोहराया कि विभाजनकारी राजनीति को पराजित किया जाएगा क्योंकि पेरियार द्वारा जलाई गई आग अभी भी तमिलनाडु में जल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘तमिलनाडु में पेरियार द्वारा जलाया गया समानता का दीपक हमेशा जलता रहेगा। विरोध करने और सवाल करने के लिए हमेशा कोई न कोई होता है; अंदर, पेरियार द्वारा जलाई गई आग है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित

Premier League title की रेस में पिछड़ेगा Arsenal? Peter Crouch ने Arteta की रणनीति पर उठाए सवाल

US-Taiwan trade deal अंतिम रूप में, 15% टैरिफ और अरबों डॉलर निवेश का रास्ता साफ