सीएए से सिर्फ़ घुसपैठियों को चिंता करने की ज़रूरत, किसी और को नहीं: जावडेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने संशोधित नागरिकता क़ानून (सीएए) को लेकर छात्रों के विरोध के पीछे तमाम तरह के फैलाए गए भ्रम को ज़िम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को कहा कि इससे छात्रों को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नागरिकता देने वाला क़ानून है, नागरिकता लेने वाला नहीं, इसलिए इससे घुसपैठियों को अवश्य ही चिंता करने की ज़रूरत है।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता पर रार जारी, केरल में CAA की भ्रांतियों को दूर करने गए ABVP कार्यकर्ताओं पर हमला

जावडेकर ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर लोगों की भिन्न राय हो सकती है। इस क़ानून पर भी मत-मतान्तर हो सकते हैं, जिन्हें शांतिपूर्ण तरीक़े से ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाना ना तो किसी सरकार के लिए स्वीकार्य है ना ही इससे समस्या का कोई हल निकल सकता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर