सिर्फ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए थे कमलनाथः फग्गन सिंह कुलस्ते

By दिनेश शुक्ल | Oct 22, 2020

दतिया। कमलनाथ सिर्फ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए थे। प्रदेश के विकास को लेकर उनकी कोई सोच नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबको समान दृष्टि से देखती है और सभी के विकास के लिए प्रयासरत है। यह बात केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने बुधवार को भांडेर विधानसभा के ग्राम पाराशरी में बूथ सम्मेलन एवं तथा उनाव एवं तरगवा की आदिवासी बस्तियों में संपर्क के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश को भूल गए थे। उनके लिए छिंदवाड़ा ही मध्य प्रदेश बनकर रह गया था। जो भी विकास योजनाएं थीं, वो सिर्फ छिंदवाड़ा में ही लागू होती थी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर