Welcome To The Jungle का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, 19 साल बाद फिर लौटे आनंद राज आनंद

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2026

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम' (Welcome) एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और थिरकने पर मजबूर करने के लिए तैयार है। इस महीने रिलीज होने जा रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। इसी बीच, मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस गाने का टाइटल है 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' (Uncha Lamba Kad Forever)। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! यह नया गाना साल 2007 में आई मूल फिल्म 'वेलकम' के सुपरहिट और एवरग्रीन गाने 'ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स (Remix) वर्शन है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

ओरिजिनल गाना आनंद राज आनंद ने कंपोज़ किया था, जबकि रीमिक्स वर्शन का म्यूज़िक विक्रम मोंट्रोज़ ने दिया है। 2007 का गाना आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया था। वहीं, इस नए गाने को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज़ दी है। इस नए वर्शन के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं।

इसे भी पढ़ें: Euphoria Season 3 Episode Explained | रू की मौत, अली का टूटता दिल और आखिरी मोड़, जानिए इस खौफनाक अंत का असली मतलब!

'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स और कास्ट

इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फ़र्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ़, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फ़रीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफ़ताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ ख़ान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली एक साथ नज़र आएंगे।

'वेलकम टू द जंगल' को AA नाडियाडवाला, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फ़िल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर पेश किया है। यह फ़िल्म बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती