अखिलेश यादव को राजभर का जवाब- तलाक स्वीकार करते हैं, अगला ठिकाना बहुजन समाज पार्टी होगी

By अंकित सिंह | Jul 23, 2022

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच रिश्ते सामान्य नहीं चल रहे हैं। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने वाले दोनों नेताओं के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। पिछले कई दिनों से ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव के खिलाफ जबरदस्त तरीके से बोल रहे हैं। इन सब के बीच आज समाजवादी पार्टी की ओर से एक पत्र जारी कर ओमप्रकाश राजभर से साफ तौर पर कह दिया कि जहां आपको सम्मान मिले, वहां आप जाने के लिए स्वतंत्र हैं। समाजवादी पार्टी के इस पत्र पर ओपी राजभर का भी जवाब आ गया है। ओपी राजभर ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी ने तलाक दे दिया है और हमने उसे स्वीकार कर लिया। वक्त आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ ओपी राजभर की बढ़ रही नज़दीकियां, ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए कही यह बात

इससे पहले अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर ने बाहर निकलने और जनता से मिलने की नसीहत दी थी। जिसके बाद से अखिलेश यादव की ओर से पलटवार करते हुए कहा गया था कि उन्हें किसी के सुझाव की जरूरत नहीं है। ओमप्रकाश राजभर ने तो यह भी कह दिया था कि वह अखिलेश यादव की ओर से तलाक का इंतजार कर रहे हैं, खुद गठबंधन से अलग नहीं होंगे। एक-दो दिन पहले ही राजभर नहीं यह भी कह दिया था कि भाजपा के नाम पर समाजवादी पार्टी मुसलमानों को डराकर वोट लेती है, लेकिन उनका हक नहीं देती है। राजभर के अलावा शिवपाल यादव के नाम भी एक पत्र जारी हुआ। समाजवादी पार्टी की ओर से लिखा गया है कि माननीय शिवपाल यादव जी- अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर