ओपेक और उसके सहयोगियों का तेल उत्पादन में कटौती का फैसला एक भूल, जिससे रूसियों को फायदा हुआ: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

अमेरिका ने कहा है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगियों का तेल उत्पादन में कटौती का फैसला एक भूल है, जिससे रूसियों को फायदा हुआ है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ओपेक प्लस ने पिछले हफ्ते जो निर्णय लिए, हमारा मानना ​​है कि वे रूसियों के पक्ष में थे और अमेरिकी लोगों व दुनिया भर के परिवारों के हितों के खिलाफ थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रशासन की शुरुआत से ही उन्होंने इसकी बात की है। सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों की बात करें तो वह इसे द्विदलीय तरीके से करना चाहते हैं, जैसा कि पिछले आठ दशकों से किया गया है।’’ प्रेस सचिव ने इस संबंध में अधिक जानकारी साझा किए बिना कहा, ‘‘इसलिए, वह इसे एक व्यवस्थित तरीके से, रणनीतिक तरीके से करने जा रहे हैं, और उन्हें निश्चित रूप से दोनों पक्षों के सदस्यों से जानकारी मिलने जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन