ChatGPT: सावधान! एआई कंटेंट चुराया तो पकड़े जाओंगे, ओपनएआई लेकर आ रहा एंटी चीटिंग टूल

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 05, 2024

OpenAI का ChatGPT किसी भी टॉपिक पर लंबा लेख लिख सकते है, किसी भी लेख को छोटा लिख सकता है और उसे सजाकर प्वाइंटर में भी लिख सकते है। ChatGPT का इस्तेमाल हर क्षेत्र में खूब हो रहा है। इसका प्रयोग कंटेंट मार्केट में काफी हो रहा है। लेकिन इस बीच खबर भी आ रही है कि ओपनएआई एक ऐसे टूल पर काम  कर रहा है जिसके आने के बाद एआई टूल ही एआई कंटेंट की पहचान कर लेगा।

ChatGPT का प्रयोग छात्र लोग ज्यादा कर रहे

दरअसल, ChatGPT का प्रयोग कॉलेज और मीडिया हाउस में काफी हो रहा है। हमेशा यह विवाद रहा है छात्रों के इसके प्रयोग करने पर। छात्र लोग इसका इस्तेमाल खूब कर रहे हैं।

ओपनएआई लेकर आ रहा है एंटी चीटिंग टूल

गौरतलब है कि आजकल सभी ChatGPT का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में ओपनएआई एक एंटी चीटिंग टूल पर काम कर रहा है, जो कुछ ही पल में एआई द्वारा लिखे गए कंटेंट को पहचान लेगा। तमाम कंपनियों और सरकार के बीच इस बात को लेकर लगातार बहस हो रही है कि एआई कंटेंट की पहचान कैसे करें। 

एक रिपोर्ट में ओपनएआई ने दावा किया है कि नया एंटी चीटिंग टूल अगले साल तक लॉन्च हो सकता है। इसके लिए कंपनी यूजर्स के बीच सर्वे भी कर रही है। बता दें कि इस बारे में ओपनएआई के प्रवक्ता ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को जानकारी दी है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख