Sydney में तिरंगे के रंग में रंगा ओपेरा हाउस, PM मोदी और अल्बनीस ने किया दीदार, सम्मान में डिनर का भी आयोजन

By अभिनय आकाश | May 24, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से ही ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आखिरी दिन है। सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन किया गया है। डिनर के बाद पीएम मोदी स्वदेश लौट जाएंगे। पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी मौजूद हैं। सिडनी हार्बर वहां तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। वहीं ओपेरा हाउस भी तिरंगे के रंग में रंगा है। पीएम मोदी के स्वागत में किसी भी तरह की कोई कमी नजर नहीं आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति से उद्घाटन न करवाना सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ओपेरा हाउस पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं को किसी बात पर हंसते हुए देखा गया। पीएम मोदी और अल्बनीज ने मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी को अपनी तस्वीरें क्लिक करने का मौका भी दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के फ्रेम में भारत का तिरंगा ओपेरा हाउस पर बने हुए देखा जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें: New Parliament House का उद्घाटन मोदी के खुद के पैसों से निर्मित मकान का गृह प्रवेश नहीं है: महुआ मोइत्रा

अपनी यात्रा के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर कई दौर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने तेजी से बढ़ते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का वर्णन करने के लिए एक क्रिकेट के लिए इस्तेमाल की जाने वाले उपनाम का प्रयोग किया। का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध 'टी-20 मोड' में आ गए हैं। वो अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के साथ बैठक के बाद बोल रहे थे, जिसमें उन्होंने भारतीय मंदिरों की तोड़फोड़ सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

New Year पर सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान, दिल्ली पुलिस ने CP में की मॉक ड्रिल

Changing Face of Terror | लोन वुल्फ से हाइब्रिड वार तक: आतंक की नई शक्ल | Teh Tak Chapter 1

कुकर की ढीली रबर से लीक हो रही गैस? 10 मिनट में पाएं समाधान, जानें आसान घरेलू नुस्खा

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत