Operation Ajay: 230 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान इजरायल से होगी रवाना, विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारे पास सभी विकल्प हैं

By अभिनय आकाश | Oct 12, 2023

इजराइल में फंसे भारतीयों को लेकर पहली चार्टर उड़ान 12 अक्टूबर यानी आज रात बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना होगी। यह उड़ान इज़राइल में रहने वाले लगभग 230 भारतीयों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ले जाएगी। फ्लाइट इजराइल से रात 9 बजे रवाना होगी और इसमें सवार यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है। एयर इंडिया ने 7 अक्टूबर को इज़राइल से अपनी उड़ान तुरंत निलंबित कर दी थी। ऐसे में जो लोग भारत की यात्रा पर आने वाले थे उन्हें भी पहली उड़ान में शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हम यहीं हैं, कहीं नहीं जा रहे...ब्लिंकन ने तेल अवीव में नेतन्याहू के साथ की द्विपक्षीय बैठक

एक ट्वीट में इज़राइल में भारतीय दूतावास ने कहा कि उसने गुरुवार को विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों की पहली खेप ईमेल की। इसमें कहा गया है कि अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश अगली उड़ानों के लिए भेजा जाएगा। मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने पीटीआई को बताया कि देश में 20,000 से अधिक भारतीय रहते हैं, जो वर्तमान में फिलिस्तीनी समूह हमास के साथ युद्ध में है। 

प्रमुख खबरें

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी

तत्काल स्वास्थ्य लाभ के चक्कर में डॉक्टर शॉपिंग का नया चलन