Operation Ganga: 17 हजार भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, अब तक 15 फ्लाइट से 3350 लोगों की हुई वतन वापसी

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2022

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। अनुमान है कि अभी तक लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं। खार्किव में जो भारतीय फंसे हैं, उन्हें तुरंत वहां से किसी दूसरी जगह चले जाने का एडवाइजरी जारी की गई है। इसके लिए खार्किव के पास की तीन जगह (पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे) सुरक्षित जोन बताई गई हैं। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचने को कहा गया। 

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को तुरंत खारकीव छोड़ने की सलाह दी

क्या पीएम नरेंद्र मोदी आज रात फिर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे इसके जवाब में अरिंदम बागची ने कहा कि पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बात कर रहे हैं। जब भी ऐसी बातचीत होती है तो हम आपके साथ साझा करते हैं। मैं पहले से कुछ नहीं कहना चाहूंगा। अरिंदम बागची ने कहा कि जिन लोगों ने अपना भारतीय पासपोर्ट खो दिया है, उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक क्रियाविधि स्थापित की गई है। मुझे लगता है कि इससे कई भारतीय छात्रों को भी मदद मिलेगी। यूक्रेन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है। उनका परिवार भी यूक्रेन में है।  

इसे भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से PM मोदी की बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर हो सकती है चर्चा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि एडवाइजरी रूसी पक्ष से प्राप्त इनपुट के आधार पर जारी की गई है। हमने खुद से एडवाइजरी में जगह और समय तय नहीं किया है, ये इनपुट पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अब तक 15 फ्लाइट के जरिए अब तक 3350 भारतीयों को इंडिया वापस लाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य से तभी सजा संभव जब दोष सिद्ध हो: Supreme Court

PM Modi ने Goa Liberation Day पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया

Kerala के वालयार में चोरी के संदेह में झारखंड निवासी की पीट-पीटकर हत्या