हम ले आए सूडान से नागरिक निकाल के, 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज और वापस लाए गए 3862 भारतीय, खत्म हुआ 'Operation Kaveri'

By अभिनय आकाश | May 06, 2023

भारत ने संकटग्रस्त सूडान में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन कावेरी' को समाप्त कर दिया और भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान ने 47 यात्रियों को घर लाने के लिए अपनी अंतिम उड़ान भरी। भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए  24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 5 मई को भारतीय वायुसेना के सी130 विमान के पहुंचने के साथ ऑपरेशन कावेरी के जरिए 3,862 लोगों को सूडान से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानें संचालित कीं और भारतीय नौसेना के जहाजों ने पोर्ट सूडान से सऊदी अरब में जेद्दा तक भारतीयों को स्थानांतरित करने के लिए पांच उड़ानें भरीं।

इसे भी पढ़ें: Operation Kaveri: सूडान से 186 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा

बता दें कि सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि सूडान में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत ने अपने दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि पोर्ट सूडान पूर्वी सूडान में लाल सागर के पास स्थित शहर है। खार्तूम से पोर्ट सूडान की दूरी 850 किलोमीटर है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल