'महाराष्ट्र में सफल नहीं होगा ऑपरेशन लोटस', संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना तो छगन भुजबल बोले- शांत हो जाएगा तूफान

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में ऑपरेशन लोटस सफल नहीं होगा। दरअसल, विधान परिषद के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे करीब 26 अन्य विधायकों के साथ सूरत के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। 

क्या संपर्क में हैं सभी विधायक ?

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने बताया कि एकनाथ शिंदे कल शाम से गुजरात गए हैं और उनके साथ विधानसभा के सदस्य भी हैं। हमने राष्ट्रवादी कांग्रेस की कोई बैठक नहीं बुलाई। हमारे कई विधायक मुंबई में ही हैं और मेरी बात उनसे लगातार हो रही है। हमारे संपर्क में सारे विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वेट एंड वॉच के मूड में भाजपा, अविश्वास प्रस्ताव के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बोले- अभी तक ऐसी स्थिति नहीं 

सामान्य हो जाएगी स्थिति

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र की सियासत में एक तरह का तूफान आ गया है। यदि कोई तूफान आता है तो वह शांत भी हो जाएगा और घट भी जाएगा। आने वाले दिनों में स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!