‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या पर भारत का जवाब, अमित शाह का रिएक्शन

By रेनू तिवारी | May 07, 2025

पूरा देश आज एक साथ खड़ा हुआ हैष राजनीति से परे हटकर सभी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की तारीफ की है। पहलगाम में मासूम पर्यकटों की हत्या करने के बाद आतंकी सातवें आसमान पर थे लेकिन भारत ने दो हफ्ते का वक्त लिया और पहलगाम की साजिश रचने वालों तो नहीं बख्सा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अब  अमित शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan tensions | ऑपरेशन सिंदूर की दहशत के बाद पाकिस्तान ने लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी हवाईअड्डे बंद किए

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार भारत पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संकल्पित है और इसके लोग आतंकवाद को जड़ों से समाप्त करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या पर भारत का जवाब है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की तरफ से LoC पर तोपखाने और टैंकों से भारी गोलीबारी, इंडियन आर्मी दे रही जवाब, कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर

शीर्ष सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए कई सटीक हमलों में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर नामक सीमा पार की कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की गई जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े