खेल के मैदान पर आपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में एशिया कप फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत के लिये क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसकी तुलना आपरेशन सिंदूर से की और कहा कि नतीजा भारत की जीत ही रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट किया ,‘‘ आपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में। नतीजा समान है ...भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।’’ दोनों टीमों के बीच तनाव टूर्नामेंट में काफी तनाव देखा गया।

भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मैचों में टॉस के समय और खेल के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय दर्शकों की ओर भड़काऊ इशारे किये थे। क

श्मीर के पहलगाम में अप्रैल में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें पहली बार किसी टूर्नामेंट में आमने सामने थीं।

प्रमुख खबरें

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा

Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

अपराह्न दो बजे तक देश और दुनिया की बड़ी हलचल