राम माधव का विपक्ष पर आरोप, कहा- CAA पर झूठ और अफवाह फैला रहे ये लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर  झूठ और अफवाह  फैला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए  पाकिस्तान की मदद करने  की कोशिश कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक रूप से सामना करने में विफल रहने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी सीएए पर झूठ का सहारा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधित कानून को लेकर विपक्षियों पर बरसे राम माधव

उन्होंने कहा कि यह सीएए का विरोध करने के नाम पर देश में अशांति और हिंसा भड़काने के लिए झूठ फैलाने, दुष्प्रचार करने और लोगों को गुमराह करने की विपक्षी दलों की साजिश है। भाजपा नेता ने जोर दिया कि पूरा देश प्रधानमंत्री और उनकी नीतियों के समर्थन में है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माधव ने कहा,  पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं इंटरनेट सेवाएं: राम माधव

डीएसपी दविंदर सिंह के बारे में कांग्रेस के ट्वीट के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस एक पुलिसकर्मी की गलतियों के लिए पूरे सुरक्षा बलों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रही है। सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। माधव ने विपक्षी दलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। सीएए के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि बहुत से लोग नागरिकता कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11