Oppo ने जियो 5जी लैब में रेनो6 सीरीज के स्मार्टफोन का परीक्षण किया, जानें कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

नयी दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो के सहयोग से 5जी नेटवर्क पर रेनो6 सीरीज के स्मार्टफोन का परीक्षण किया है। जियो और दूसरी दूरसंचार कंपनियों ने देश भर के चुनिंदा शहरों में 5जी नेटवर्क का परीक्षण शुरू कर दिया है। ओप्पो ने एक बयान में कहा, ‘‘जियो द्वारा उपलब्ध कराए गए 5जी एसए नेटवर्क वातावरण के तहत रेनो6 सीरीज के लिए 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क परीक्षण किया है।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 250 अंक गिरा; निफ्टी 15,700 के नीचे फिसला

ओप्पो रेनो6 सीरीज के परीक्षण के अत्यधिक सकारात्मक परिणाम मिले हैं।’’ कंपनी ने 14 जुलाई को 29,900 रुपये से39,990 रुपये तक कीमत वाले रेनो6 श्रृंखला के 5जी स्मार्टफोन जारी किए थे और 20 जुलाई से भारतीय बाजार में इनकी बिक्री शुरू हुई।

प्रमुख खबरें

उत्तर दिनाजपुर में बच्ची से दुष्कर्म और मर्डर का आरोपी Dilip Roy पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Thane की 17 मंजिला इमारत में लगी आग, 50 लोग सुरक्षित निकाले गए

Indian Sailors Evacuated Yemen | यमन में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू

White House में कतर के PM से मिलेंगे Donald Trump, ईरान से तनाव के बीच अहम बैठक