UP Home Gaurd Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, यूपी में निकली 41,000+ होमगार्ड वैकेंसी

By अनन्या मिश्रा | Dec 11, 2025

उत्तर प्रदेश में 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड के पद भरे जाएंगे। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू हो गए हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बढ़िया मौका साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: UCIL Vacancy 2025: UCIL में 107 सरकारी नौकरियां, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, करें अप्लाई

हाइट

लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को शारीरिक मानक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं पुरुष कैंडिडेट्स की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 भी मान्य होगी। सामान्य/अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के लिए कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम सीने का माप 79 सेंटीमीटर के बिना फुलाएं और कम से कम 84 सेमी फुलाने पर हो।

वहीं एसटी उम्मीदवारों के लिए 77 सेमी सीना बिना फुलाए और कम से कम 82 सेमी फुलाने पर होना चाहिए। इसके साथ ही महिला कैंडिडेट्स की लंबाई 152 सेमी तक होनी चाहिए। एसटी कैटेगिरी की महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई मान्य होगी।

कितनी करनी होगी रनिंग

हाइट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीने की माप लेने के बाद कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगानी होगी। पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी की दौड़ को 16 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं जो कैंडिडेट्स तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वह चयन प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे।

क्वालिफिकेशन और एज

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं जिन लोगों ने 10वीं की परीक्षा की है और रिजल्ट नहीं आया है, वह फॉर्म नहीं भर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल होनी चाहिए। वहीं आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर होगी। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

बता दें कि आवेदन करने की विंडो 17 दिसंबर 2025 को बंद हो जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भरने का अवसर बिल्कुन ना छोड़ें। वहीं एप्लिकेशन फीस 20 दिसंबर 2025 तक सब्मिट की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects