NTET 2026 Apply: AYUSH में Teacher बनने का सुनहरा मौका, NTET 2026 Registration शुरू, जानें Exam Date और प्रक्रिया

By अनन्या मिश्रा | Apr 09, 2026

यूनानी, सिद्धा, आयुर्वेद और होम्योपैथी जैसे विषयों में टीचर बनने की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी NTET 2026 के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गया है। वहीं ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि 11 मार्च 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं एग्जाम 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस एग्जाम डिटेल्स से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली Vacancy, ग्रेजुएट्स फौरन करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आप इसको सरल भाषा में समझें, तो अगर किसी कैंडिडेट्स ने इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वह कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं, तो उसको NTET एग्जाम 

NTET यानी National Teachers Eligibility Test एक ऐसी परीक्षा है जो उन लोगों के लिए होती है जो आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्योपैथी जैसे विषयों में टीचर बनना चाहते हैं.

सरल भाषा में कहें तो अगर किसी उम्मीदवार ने इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वह कॉलेज में पढ़ाना चाहता है, तो उसे NTET परीक्षा पास करनी होती है. यह परीक्षा यह देखने के लिए होती है कि उम्मीदवार पढ़ाने के लिए कितना तैयार है.

कैसे करें आवेदन

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर NTET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।

अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन बनाएं।

इसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

कौन कर सकता है आवेदन

इस एग्जाम में सिर्फ वहीं कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं। जिनके पास Siddha, Unani, Ayurveda या Homoeopathy में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से यह डिग्री होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवार के कम से कम 50% अंक लाने होंगे। वहीं 50% या इससे ज्यादा अंक पाने वाले कैंडिडेट्स क्वालिफाई माने जाएंगे।

एग्जाम में कैंडिडेट्स की कम्युनिकेशन स्किल, टीचिंग स्किल और क्लासरूम संभालने की क्षमता को परखा जाता है। साथ ही यह भी देखा जाता है कि कैंडिडेट्स छात्रों को कितनी अच्छी तरह से समझा सकता है। साथ ही क्या वह पढ़ाने में नए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।