बेगूसराय में कन्हैया के रोड शो का विरोध, दिखाए गए काले झंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के रोड शो का विरोध किए जाने के साथ उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। बेगूसराय के कपसिया चौक से निकलकर लोहियानगर पहुंचने पर कन्हैया के रोड शो का विरोध किए जाने के साथ उन्हें काले झंडे दिखाए गए। विरोध करने वालों ने कन्हैया के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ आपत्तिजनक नारेबाजी की। लोहियानगर पुलिस चौकी में पदस्थापित सहायक आरक्षी निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने इस संबंध में इस चौकी के थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गोलू कुमार पर अपने चार-पांच अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ऐसा आचरण करने और उनके इस आचरण को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

वहीं, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कन्हैया का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां उनकी सीधी लडाई विकृत मानसिकता, विकृत राष्ट्रवाद की सोच, देश को तोडने वालों, आतंकवाद को गले लगाने वालों, भारत के शौर्य एवं एयर स्ट्राइक को नकारने वालों, भारत में कौन सा चाहिए सबूत वाला या सपूत वाला और बेगूसराय में विकास को रोकने वालों से है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार