मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल बोले- राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली शुरू हो गई, जिसमें समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेता मौजूद हैं। जैसे ही खबरें सामने आईं कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया और कहा कि अब तक किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में नहीं लिया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि महंगाई के खिलाफ उठी आवाजें साथ आ रही हैं, वह गरज रही हैं। उनकी गर्जना से अन्यायी का तख्त डोलेगा, जब पूरा देश एक स्वर में महंगाई के खिलाफ बोलेगा। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है। जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री को घेरा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आम लोग अपनी जरूरतों की चीज नहीं खरीद पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ नहीं दिखती। प्रधानमंत्री जी, आप अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। जनता की तकलीफ सुननी पड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर