Mahua Moitra के निष्कासन पर विपक्ष का प्रदर्शन, Mamata Banerjee बोलीं- संविधान और लोकतंत्र की हत्या हुई है

By अंकित सिंह | Dec 08, 2023

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में शुक्रवार को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया, जब सदन ने उनके निष्कासन का समर्थन करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा लोकसभा में पेश किया गया यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद परिसर से वॉकआउट कर गए। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया जिसमें सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।  

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने हमें बोलने नहीं दिया...उन्होंने लोकतांत्रिक परंपरा को खत्म करने की कोशिश की...इस पर इंडिया गठबंधन की पार्टियां एक साथ आईं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है, ''यह आधारहीन तथ्यों के आधार पर और बदले की भावना से किया गया है।'' कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने कहा कि किसी को अपराधी पाए जाने के बाद , आप जांच की मांग क्यों कर रहे हैं? यह सिफारिश अपने आप में पूरी तरह से विरोधाभासी है...जिस व्यक्ति ने इसका मसौदा तैयार किया है उसे इसे दोबारा पढ़ना होगा। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Giriraj Singh की Mamata Banerjee पर की गयी टिप्पणी के विरोध में TMC का हंगामा, मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करने की माँग

BSP सांसद दानिश अली ने कहा कि मैंने यह पोस्टर इसलिए लगाया है क्योंकि समिति ने अपनी सिफारिश में मेरा भी उल्लेख किया है क्योंकि मैं उन्हें(महुआ मोइत्रा) न्याय दिलाना चाहता हूं। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिन्होंने आरोप लगाया वे दुबई में बैठे हैं। उन्होंने बयान दे दिया और उसके आधार पर आपने निर्णय ले लिया। ये कहीं ना कहीं न्याय के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के खिलाफ गया है। उम्मीद करती हूं आने वाले समय में जब वे TMC से चुनाव लड़ेंगी और भारी बहुमत से जीतकर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें