'अपने परिवार का विकास चाहता है विपक्षी टोला', Tamil Nadu में बोले Amit Shah- देश के लिए काम कर रहे PM Modi

By अंकित सिंह | Jul 28, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राज्य के तीर्थनगरी रामेश्वरम में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की छह महीने लंबी पदयात्रा 'एन मन, एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग)' का शुभारंभ किया। यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह रामेश्वरम पहुंचे थे। माना जा रहा है कि भाजपा तमिलनाडु में 2024 चुनाव को लेकर खुद को मजबूत करने की कोशिश में हैं। यात्रा का नेतृत्व करने वाले भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि रामेश्वरम से शुरू होने वाली पदयात्रा का लक्ष्य राज्य भर के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को समाप्त होने वाली है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप जनता के सामने जाते हैं तो 2जी याद आता है। इन्हीं लोगों ने 370 हटाने का विरोध किया था। विपक्षी टोला सिर्फ अपने परिवार का विकास चाहता है। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। विपक्षी दलों के नेता अपने बेटों को सीएम बनाना चाहते हैं। पीएम मोदी सिर्फ भारत के विकास के लिए काम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: OP Rajbhar ने थामा NDA का दामन, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और इस दौरान वह 1,770 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा तथा ग्रामीण इलाकों में शेष दूरी वाहन से तय करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान निर्धारित की गईं 10 प्रमुख रैलियों में से प्रत्येक को कम से कम एक केंद्रीय मंत्री द्वारा संबोधित किया जाएगा। अन्नामलाई ने कहा, हम प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को पेश करेंगे और लगातार तीसरी बार मोदी जी की वापसी सुनिश्चित करने के लिए लोगों का समर्थन मांगेंगे। हम यह भी बताएंगे कि भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से लोगों की भलाई के लिए क्या किया है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा, व्हाट डिड मोदी डू नामक पुस्तिका की लगभग एक लाख प्रतियां लोगों को वितरित की जाएंगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन के अनुसार, भाजपा लोगों से जुड़ने और उन्हें द्रमुक के प्रभाव से दूर करने तथा उन्हें भाजपा के करीब लाने की उम्मीद करती है।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform