महाराष्ट्र में विपक्ष वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहा है: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

पुणे। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वेदांत-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित होने को लेकर ‘‘घड़ियाली आंसू बहाने’’ के लिए राज्य के विपक्षी दलों पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और उन पर उनके शासन के दौरान पांच बड़ी परियोजनाओं की राह में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। सीतारमण पुणे के पास एक कार्यक्रम के इतर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। पिछले हफ्ते इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है कि भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन का संयुक्त सेमीकंडक्टर संयंत्र अब गुजरात में स्थापित होगा जो पहले महाराष्ट्र में होने वाला था। 

इसे भी पढ़ें: सीतारमण का कहना है कि सभी लेनदेन के लिए सामान्य केवाईसी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं

कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस मुद्दे पर केंद्र और महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए कह रही हैं कि 1.54 लाख करोड़ रुपये का संयंत्र महाराष्ट्र की आर्थिक अनदेखी करके गुजरात को सौंप दिया गया है जो पहले महाराष्ट्र में स्थापित होना था। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार एकनाथ शिंदे के शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के कुछ दिनों बाद इस साल 29 जून को गिर गई थी। एमवीए में शिवसेना के अलावा कांग्रेस और राकांपा भी शामिल थीं। परियोजना के गुजरात में स्थानांतरित होने को लेकर विपक्ष की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर, सीतारमण ने कहा कि मौजूदा विपक्ष का मतलब वे लोग हैं जो चार महीने पहले तक राज्य में सत्ता में थे। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन परियोजना को रोकने वाले लोग कौन थे? पालघर जिले में 65,000 करोड़ रुपये की वाधवन परियोजना को रोकने वाले लोग कौन थे? नानार रिफाइनरी परियोजना को किसने रोका और मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड परियोजना में किसने बाधा उत्पन्न की?’’ मंत्री ने सवाल किया कि क्या ये परियोजनाएं महाराष्ट्र के लिए फायदेमंद नहीं थीं?। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर