'वक्फ बोर्ड पर कुछ माफियाओं का कब्जा, मुसलमानों को गुमराह कर रहा विपक्ष', Waqf Bill पर संसद में बोले किरेन रिजिजू

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ़ विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है तथा संविधान के किसी भी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वक्फ अधिनियम 1995 अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल नहीं रहा, हम कांग्रेस को बताना चाहते हैं कि ये संशोधन उन कार्यों को पूरा करने के लिए लाए जा रहे हैं जो आप नहीं कर सके। संयुक्त संसदीय समिति ने सिफारिश की थी कि वक्फ अधिनियम 1995 का फिर से अध्ययन होना चाहिए, विपक्ष राजनीति के लिए इसका विरोध कर रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कल रात तक मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल मेरे पास आए...कई सांसदों ने मुझे बताया है कि माफिया ने वक्फ बोर्डों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों ने कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस विधेयक का समर्थन करते हैं, लेकिन अपनी राजनीतिक पार्टियों के कारण ऐसा नहीं कह सकते...हमने इस विधेयक पर देश भर में बहुस्तरीय विचार-विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का नाम अब रखा गया है - 'संयुक्त वक्फ अधिनियम प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम', 1995- 'उम्मीद'...."

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill के समर्थन में नीतीश की पार्टी, JDU सांसद ललन सिंह ने लगाई विपक्ष को फटकार, बोले- यह मुसलमान विरोधी नहीं

रीजीजू ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष वक्फ संशोधन विधेयक की मंशा के बारे में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है, कोई कानून संविधान से ऊपर नहीं हो सकता लेकिन 1995 के वक्फ कानून में ऐसे कुछ प्रावधान हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक गहन परामर्श के बाद लाया गया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वक्फ बोर्ड पर माफिया का कब्जा है और यह किसी भी धार्मिक निकाय की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं करता है।

प्रमुख खबरें

Sunil Gavaskar बोले, T20 में बड़े लक्ष्य का पीछा करने का तरीका सुधारे Team India

Speaker Om Birla से मिलीं BJP सांसद, JNU उत्पीड़न केस में Congress MP पर कार्रवाई की मांग

Pramila Jayapal ने भारत की Voter List से 13 करोड़ नाम हटने पर जताई चिंता

Pakistan की आतंकी हरकत पर भारत करेगा और बड़ा हमला, Rajnath Singh ने दी सीधी चेतावनी