विपक्ष डरा हुआ है, लोगों को डराने में जुटा है: नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

भागलपुर (बिहार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस-नीत विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘महामिलावटी गैंग’ को डर है कि सत्ता में मोदी की वापसी से भ्रष्टाचार और वंशवाद की ‘‘दुकानें’’ बंद हो जाएंगी। बिहार के भागलपुर जिले में आयोजित रैली में संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपने अपने इस प्रधानसेवक को बीते पांच साल जो सेवा का मौका दिया है, उसने नामुमकिन को भी मुमकिन बना दिया है।’’ उन्होंने गरीबों के लिए पक्का मकान, रसोई गैस कनेक्शन और स्वास्थ्य बीमा के लिए अयुष्मान योजना का भी जिक्र किया। विपक्ष की आलोचना करते हुए मोदी ने सवाल किया, ‘‘नेताओं को अपने आंगन तक चकाचक सड़के पहुंचाते आपने देखा है? बिहार के गांव-गांव तक सड़के पहुंचाने का बीड़ा आपके इस चौकीदार ने उठाया है।’’ विपक्ष पर डरे होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जब फिर आएगा तो... इनकी भ्रष्टाचार की दुकानें पूरी तरह बंद हो जाएंगी। वंशवादी राजनीति के दिन लद जाएंगे। रक्षा सौदों की इनकी दलाली बंद हो जाएगी। गरीबों के नाम पर इनकी ठगी बंद हो जाएगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग ही टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जाएगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: विकास की नयी गाथा लिखेगी अमेठी की जनता: योगी आदित्यनाथ

मोदी ने सवाल किया, ‘‘आपको पता है कि 2014 से पहले पाकिस्तान का रवैया क्या था? आतंकवादी भी पाकिस्तान भेजता था और फिर हमलों के बाद धमकियां भी वही देता था। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझकर रह जाती थी, क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए?’’आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के मामले में चल रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर में आतंक के ठिकानों का पता लगा लेंगे। पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे। वहीं कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी। दरअसल ये डरे हुए हैं और देश को डरा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त