सिद्धारमैया कर्नाटक को मिनी पाकिस्तान में बदल रहे हैं, विपक्ष के नेता ने समाज को धार्मिक और जातिगत आधार पर बांटने का लगाया आरोप

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2025

कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर अशोक ने बेलगावी में भाजपा की एक रैली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आलोचना की और उन पर समाज को धार्मिक और जातिगत आधार पर बांटने का आरोप लगाया। एक विवादित टिप्पणी में अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री मुसलमानों को खुश करने के लिए कर्नाटक को मिनी पाकिस्तान में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। अशोक ने रैली में कहा कि यह सिर्फ़ बीजेपी की नाराज़गी की यात्रा नहीं है, बल्कि लोगों की नाराज़गी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कर्नाटक को पाकिस्तान जैसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुसलमानों को नंबर वन बनाने में विदेशी हस्तक्षेप का भी संदेह है। उन्हें खुश करने के लिए उन्होंने सभी जातियों को विभाजित कर दिया है और एक छोटा पाकिस्तान बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के हुबली में पांच साल की बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस गोलीबारी में मौत

अशोक ने गृह मंत्री जी परमेश्वर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया चाहे कितने भी अपराध हों, गृह मंत्री उसे सामान्य बताते हैं। 

प्रमुख खबरें

Assembly Bypolls Results | बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण