उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिले विपक्ष के नेता, खड़गे बोले- सरकार ने कानूनों में कमी बताने का नहीं दिया समय

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया है लेकिन अंतिम दिन की घटना को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। जिसमें कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, सपा के रामगोपाल यादव समेत तमाम नेता मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद विपक्षी दल ने नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। 

इसे भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर बोले राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी किसानों के साथ करते हैं अत्याचार और छीनते है उनका हक 

खड़गे ने कहा कि सरकार ने सदन में हर 10 मिनट में एक बिल पास किया है। किसी को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। यहां तक की कानूनों में क्या कमियां है यह भी बताने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद 6 घंटे की बातचीत के बाद हम सभी नेताओं ने मिलकर संविधान संशोधन बिल पर सरकार का साथ दिया। क्योंकि हम चाहते थे कि संसद चले। 

प्रमुख खबरें

Kolkata Municipal Corporation और 6 नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली बाद नवंबर में संभव

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे