'ED द्वारा लिए गए सभी फैसलों की होनी चाहिए जांच', संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार पर रोक का विपक्षी नेताओं ने किया स्वागत

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2023

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के तीसरे कार्यकाल को रद्द करने का विपक्षी नेताओं ने स्वागत किया है। साथ ही शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे एजेंसी का दुरुपयोग करने वालों के चेहरे पर तमाचा बताया। चतुर्वेदी ने कार्यकाल के विस्तार को अवैध बताते हुए मिश्रा द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की जांच की भी मांग की। चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्कृष्ट निर्णय। उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो अधिकार का दुरुपयोग कर रहे थे और अवैध कार्यकाल विस्तार के माध्यम से आतंक और चरित्र हनन का माहौल बनाया था। 

इसे भी पढ़ें: Places Of Worship Act 1991: सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में कहा- केंद्र प्रत्येक सुनवाई पर स्थगन मांग रहा है, SC ने मोदी सरकार से मांगा 31 अक्टूबर तक जवाब

मिश्रा के विस्तार को याचिकाओं के एक समूह द्वारा चुनौती दी गई थी, जो शीर्ष अदालत के सितंबर 2021 के आदेश पर आधारित थी। याचिकाकर्ताओं में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, जया ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा समेत अन्य शामिल हैं। लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने मिश्रा के सेवा विस्तार को अवैध करार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा- हम आपसे चुनाव में लड़ेंगे, हम आपसे अदालत में लड़ेंगे। हम खेतों और सड़कों पर लड़ेंगे, हम कभी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील

बहराइच में खौफनाक वारदात: साफ खाना नहीं बनाने का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

NEET Paper Leak Controversy: केंद्र बुलाएगा Floor Leaders की अहम मीटिंग, विपक्ष से चर्चा की अपील

Stock Market Fall | ईरान-अमेरिका तनाव का दलाल स्ट्रीट पर असर! सेंसेक्स 76,391 पर बंद, अदाणी पोर्ट्स और एसबीआई के शेयर फिसले