Opposition meet: Kapil Sibal ने बताया, विपक्षी एकता को क्यों दिया गया है INDIA का नाम

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

अगले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने मंगलवार को अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखने का फैसला किया। इसके साथ ही सभी दलों ने संकल्प भी लिया कि वो देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीति और सामाजिक एवं आर्थिक एजेंडा पेश करेंगे। वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बताया कि आखिर विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को INDIA का नाम क्यों दिया है। 

अन्य नेताओं ने क्या कहा

- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वे अब एनडीए को याद कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उनके एनडीए पार्टनर खुश होंगे कि आखिरकार उन्हें याद किया जा रहा है। पहले वे कहते थे कि हमें एनडीए की ज़रूरत नहीं है, भाजपा अकेले ही काफी है लेकिन अब वे बैठक बुला रहे हैं इसका मतलब है कि कुछ गलत हो रहा है। 

- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि जब ज्यादातर राजनीतिक दल एक साथ आने की जरूरत महसूस कर रहे हैं, जैसा अंग्रेजों के समय में हुआ था, क्योंकि मानसिकता एक जैसी है। वे (भाजपा) संविधान को नष्ट कर रहे हैं...आज न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी तौर पर भी भारत उथल-पुथल से गुजर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस को सत्ता या PM पद में कोई दिलचस्पी नहीं', खड़गे बोले- हमारा इरादा संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना

- नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अचानक से NDA के विचार को पुनर्जीवित क्यों किया? वे जो प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि 2024 में भाजपा जीत रही है वो सच नहीं है। उनका गठबंधन एक जरूरत बन गई है। हम अभी तक जब बैठक करते थे तो भाजपा कहती थी की देखिए, हर कोई एक के खिलाफ है, अभी वे भी गठबंधन कर रहे हैं।...उन्हें अपनी गठबंधन की चिंता करनी चाहिए हमारे गठबंधन की नहीं। 

प्रमुख खबरें

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान

NMC Health डील का असर, Bank of Baroda का शेयर 4% टूटा, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

Fuel Price में राहत के लिए करना होगा इंतजार, मंत्री Hardeep Puri बोले- 2-3 महीने बाद फैसला

ऐसे मारता है भारत...इस राष्ट्रपति ने डरते हुए बताई मोदी की ताकत