Parliament | संसद में नारेबाजी-हंगामा नहीं करेगा विपक्ष! Nitin Gadkari जैसे मंत्रियों को देगा बोलने का मौका, लेकिन मणिपुर पर चुप नहीं रहेगा: सूत्र

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2023

मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी गुट INDIA के संसद सदस्यों ने "चुनिंदा मंत्रियों" की प्रतिक्रियाओं के खिलाफ नारेबाजी से बचने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है। सूत्रों के अनुसार विपक्षी सांसदों ने अपनी फ्लोर रणनीति के तहत, नितिन गडकरी सहित कुछ मंत्रियों को "विशिष्ट मुद्दों" पर बिना किसी व्यवधान के सदन में जवाब देने का फैसला किया है। यानी की वह कुछ मंत्रियों की संसद स्पीच के दौरान हंगामा नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Opposition party की रिपोर्टिंग करने के आरोप में बेलारूस के पत्रकार को छह साल की जेल

अविश्वास प्रस्ताव

कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए नोटिस सौंपा। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। स्पीकर अब जल्द ही बहस की तारीख की घोषणा करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष को सदन में सरकार के बहुमत को चुनौती देने की अनुमति देता है, और यदि प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 38 लोगों की मौत हुई : सिद्धरमैया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उन विपक्षी नेताओं की आलोचना की जो मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी मणिपुर में जारी हिंसा पर सदन में बोलें। "मणिपुर! मणिपुर!" के नारों के बीच, अमित शाह ने कहा, "जो भी अब नारे लगा रहे हैं, उन्हें न तो सरकार में कोई दिलचस्पी है और न ही सहयोग में। उन्हें न तो दलितों में कोई दिलचस्पी है और न ही महिलाओं के कल्याण में... मैं दोहराना चाहता हूं।" मैंने आज दोनों सदनों के नेताओं को लिखा कि मैं किसी भी तरह की लंबी चर्चा के लिए तैयार हूं।"

मणिपुर को लेकर संसद में हंगामा

मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो पर आक्रोश के बीच 20 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ। 4 मई का वीडियो संसद सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 19 जुलाई को वायरल हो गया।सत्र में मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा व्यवधान और उग्र विरोध प्रदर्शन देखा गया क्योंकि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक बयान देने और मणिपुर में हिंसा पर चर्चा की मांग की।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी