महंगाई पर विपक्ष अनावश्यक रूप से माहौल खराब कर रहा है: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष अनावश्यक रूप से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्ष जो भय दिखा रहा है वास्तव में वैसा नहीं है। महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार सजग है। आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित किए गए हैं। विपक्ष अनावश्यक माहौल खराब कर रहा है।’’ योगी से महंगाई को लेकर सवाल किया गया था। मुम्बई में शिवाजी की मूर्ति पर खड़ाऊ पहनकर माल्यार्पण करने को लेकर उपजे विवाद पर योगी ने कहा कि मूर्ति के सामने कैसे माल्यार्पण करना है, उन्हें पता है, इस बारे में कोई दूसरा उन्हें उपदेश नहीं दे। उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवाजी की प्रतिमा पर खड़ाऊ पहनकर माल्यार्पण करने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

Weekly Love Horoscope For 20 To 26 May 2024 | साप्ताहिक प्रेम राशिफल, तुला और कन्या राशि वालों के लिए आने वाला चुनौतीपूर्ण सप्ताह

अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही ममता बनर्जी, शाहजहां शेख के केस में चुप्पी पर जेपी नड्डा ने उठाए सवाल

भाग्यशाली राशि पार्टनर: राशि चक्र के अनुसार इन 9 जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखी है, क्या इनमें आपका पार्टनर है?