विपक्षी दलों, मीडिया ने मेरे बयानों को ‘तोड़-मरोड़कर’ पेश किया: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2018

 मुंबई। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि कुछ विपक्षी दलों और मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयानों को ‘तोड़-मरोड़कर’ पेश किया। उनका यह बयान उनकी उस कथित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उन्होंने ‘नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेने’ की बात कही थी।भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा था कि सफलता का श्रेय लेने के लिये लोगों में होड़ रहती है लेकिन विफलता को कोई स्वीकार नहीं करना चाहता। ‘‘नेतृत्व में हार और असफलता को स्वीकार करने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।’’

यह भी पढ़ें: भाजपा आलाकमान को गडकरी ने दी सलाह, कहा- हार की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए

गडकरी ने दावा किया कि यह उनके और भाजपा नेतृत्व के बीच दरार पैदा करने की ‘साजिश’ है।उन्होंने कहा कि वह ऐसे आक्षेपों का जोरदार खंडन करते हैं तथा संदर्भ से काटकर दुर्भावनापूर्ण और शरारतपूर्ण रिपोर्ट पेश किए जाने की निन्दा करते हैं।गडकरी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे और भाजपा नेतृत्व के बीच दराद पैदा करने की साजिश कभी सफल नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विभिन्न मंचों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है और लगातार ऐसा करता रहूंगा तथा अपने विरोधियों के नापाक इरादों को उजागर करता रहूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया