Bangladesh Elections: विपक्षी पार्टी BNP का ऐलान, ढाका के प्रवेश स्थलों पर धरना देने का किया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2023

ढाका। बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अगले साल तटस्थ सरकार के तहत चुनाव कराने के वास्ते दबाव बनाने के लिए राजधानी ढाका के प्रमुख प्रवेश स्थलों पर शनिवार को पांच घंटे का धरना देगी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शहर के नया पल्टन इलाके में पार्टी की महारैली के दौरान धरने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धरना शनिवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

उन्होंने चुनाव के समय कार्यवाहक प्रशासन की बीएनपी की मांग को फिर से उठाया है। सत्तारूढ़ अवामी लीग ने अपनी रैली में किसी जवाबी प्रदर्शन की घोषणा नहीं की, लेकिन इसके महासचिव उबैदुल कादर ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीएनपी के धरने के दौरान हिंसा होने के अंदेशे को लेकर होशियार रहने को कहा।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत